
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह प्लेन क्रैश में निधन हो गया. पवार एक चार्टर्ड प्लेन से जा रहे थे, तभी पुणे के बारामती जिले में उनका विमान क्रैश हो गया. चूंकि, यह एक चार्टर्ड प्लेन है तो इसमें सिर्फ 6 से 8 लोगों के बैठने की ही क्षमता होती है. जिस प्लेन से यह हादसा हुआ, वह पहली बार क्रैश नहीं हुआ है, बल्कि दुनियाभर में इस प्लेन के करीब 200 हादसे हो चुके हैं. इस चार्टर्ड प्लेन को किस कंपनी ने बनाया और इसकी क्या खासियत है, इसकी पूरी जानकारी आपको देते हैं.
अजित पवार जिस चार्टर्ड प्लेन से जा रहे थे वह Learjet कंपनी का बिजनेस जेट विमान है. इस कंपनी को साल 1960 में कनाडा के कारोबारी विलियम पॉवेल लियर ने शुरू किया था. यह विमान Bombardier Aerospace (कनाडा) के अधीन आता है. वैसे तो कंपनी ने साल 2021 से इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया, लेकिन मौजूदा विमानों की सर्विस और मेंटेनेंस जारी है. Learjet चार्टर्ड विमानों की श्रेणी में दुनियाभर में प्रसिद्ध है. जिस विमान में अजित पवार मौजूद थे, वह Learjet 45 मॉर्डल का है.
