
उत्तर प्रदेश में मथुरा-वृंदावन से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की हर रोज की समस्याओं और घटनाओं को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने बांके बिहारी कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया था. आज प्रशाशन को इसमें एक और बड़ी सफलता तब मिली जब बांके बिहारी कॉरिडोर के समर्थन में गोस्वामियों के लगातार विरोध के बाद दूसरी रजिस्ट्री बांके बिहारी कॉरिडोर के समर्थन में हुई. दरअसल, कुछ स्थानीय लोगों के मकानों की वजह से कॉरिडॉर निर्माण प्रक्रिया में बाधा आ रही थी, लेकिन अब उन मकानों में से दूसरी रजिस्ट्री हो गई है.
यह रजिस्ट्री 27 जनवरी को प्लॉट मालिक मनीष मिश्रा निवासी मकान नंबर 25 ए बिहारीपुरा वृन्दावन के रहने वाले ने की. जमीन की कीमत 1.85 करोड़ रुपये बताई ज रही है. मनीष मिश्रा कहा कि यह बांके बिहारी मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देने के लिए आज 322.25 मीटर के प्लॉट की रजिस्ट्री की है. कॉरिडोर के समर्थन में हुई दूसरी रजिस्ट्री के समय प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता हे कि बिहारीजी पर आने वाले भक्तों को भव्यता और दिव्यता के साथ दर्शन हो.
