
ईरान और अमेरिका के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है और हर दिन के साथ तेहरान पर अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है. ट्रंप ने पहले समुंदर में अपना आर्माडा तैनात किया, फिर खामानेई से न्यूक्लियर पर समझौता करने का प्रेशर डाला. ट्रंप ने ईरान पर पहले से भी खतरनाक अटैक करने की धमकी दे डाली है. ईरान ने भी ‘हाथ ट्रिगर पर रखा है’. इन हालातों के बीच किसी भी वक्त अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने का डर बना हुआ है. ऐसे में तेहरान से दो ऐसी खबरें आई हैं, जिसकी वजह से मिडिल ईस्ट में सन्नाटा पसर गया है.
Tehran Metro Station बनेंगे वॉर बंकर
ईरान और रूस से आ रही ये दो खबरें संकेत दे रही हैं कि मध्य पूर्व में किसी भी वक्त एक बड़ा धमाका या महायुद्ध छिड़ सकता है. ईरान की राजधानी तेहरान के मेयर अलीरेजा जकानी ने एक खौफनाक ऐलान किया है. अमेरिका और इजरायल के बढ़ते खतरों को देखते हुए तेहरान के मेट्रो स्टेशनों और अंडरग्राउंड पार्किंग लॉट्स को ‘इमरजेंसी वॉर शेल्टर’ में बदला जा रहा है.
ईरान को डर है कि अमेरिका किसी भी पल उसके सैन्य ठिकानों या परमाणु केंद्रों पर हवाई हमले कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई पहले ही एक बेहद सुरक्षित अंडरग्राउंड बंकर में शिफ्ट हो चुके हैं.
