
पाकिस्तान को ट्रंप भले ही दुनिया के सामने पुचकार लें लेकिन इस देश में फैले आतंकवाद की सच्चाई किसी से नहीं छुपी है. खुद अमेरिका भी अपने नागरिकों को लेकर घबराया रहता है. हाल ही में अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान के लिए एक ट्रैवल वॉर्निंग जारी की है और पाकिस्तान को ‘लेवल 3’ की कैटेगरी में डाल दिया है. जिसमें अपने नागरिकों को ऐसी-ऐसी चेतावनी दी हैं, जिसने साफ है कि पाकिस्तान के कोने-कोने में आतंकवादी भरे पड़े हैं और पाकिस्तान की हालत एक ‘सुलगते हुए बारूद के ढेर’ जैसी हो चुकी है.
पाकिस्तान में कदम-कदम पर खतरा
अमेरिका ने पाकिस्तान को ‘Level 3: Reconsider Travel’ श्रेणी में डाल दिया है. इसका सीधा मतलब है कि अगर बहुत जरूरी न हो, तो इस देश में ना जाएं. वॉशिंगटन की इस रिपोर्ट में जिस ‘किडनैपिंग’ और ‘टेररिज्म’ का जिक्र किया गया है. अमेरिका ने अपने नागरिकों को साफ शब्दों में आगाह किया है कि पाकिस्तान में आतंकी हमले अब ‘बिना किसी चेतावनी’ के हो रहे हैं.
