
ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टारमर हाल ही में चीन दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान जहां एक तरफ स्टार्मर और शी जिनपिंग इतिहास रच रहे थे. वहीं, दूसरी तरफ ट्रंप जल भुन रहे थे. अमेरिका ने तो ये साफ कह दिया कि चीन से दोस्ती करना लंदन के लिए खरतनाक हो सकता है. वहीं, स्टार्मर की चीन यात्रा लगभग खत्म होने वाली है. आगे जानें वो लौटने से पहले चीन से क्या कुछ लेकर लौटने वाले हैं, जिससे ट्रंप को और तेज मिर्ची लगने वाली है.
चीन और ब्रिटेन के बीच इन मुद्दों पर हुई बात
की चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण और सकारात्मक उपलब्धियां हासिल की हैं. दोनों पक्षों ने चीन और ब्रिटेन के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया. दोनों देशों ने चीन-ब्रिटेन उच्च स्तरीय जलवायु और प्रकृति साझेदारी की स्थापना पर सहमति जताई तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने का निर्णय लिया.
दोनों पक्षों ने चीन-ब्रिटेन उच्च स्तरीय सुरक्षा बीतचीत को दोबाना शुरू करने पर सहमति जाहिर की. इसके साथ ही, इस वर्ष के भीतर नए दौर की रणनीतिक वार्ता, आर्थिक एवं वित्तीय वार्तालाप, और आर्थिक व व्यापारिक संयुक्त समिति की बैठक जैसे अनेक महत्वपूर्ण संवाद आयोजित करने पर भी सहमति बनी.
