
रूस के राष्ट्रपति पुतिन पाकिस्तान से डरते हैं! जी हां, वह पाकिस्तान को लेकर क्या सोचते हैं अगर आप यह जानेंगे तो आप भी कहेंगे कि उनका डर जायज है. उन्होंने 24 साल पहले ही पाकिस्तान को एक परमाणु बम हाथ में लिए जुंटा बताया था. दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतों अमेरिका और रूस के टॉप लीडरशिप के बीच हुई गोपनीय बातचीत अब सामने आ गई है. US नेशनल सिक्योरिटी आर्काइव ने 2001 से 2008 के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई निजी बातचीत के शब्दशः ट्रांसक्रिप्ट जारी किए हैं. इन दस्तावेजों में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों नेता पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अंदर ही अंदर गहरी चिंता में थे. इस बातचीत में दिखा है कि आखिर वह पाकिस्तान को लेकर क्या सोचते थे.
