ज्जैन जिले से करीब 50 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील में 23 तारीख की रात एक मामूली बाइक टक्कर का विवाद अचानक हिंसक हो गया. गुस्से में आकर तीन युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गर्दन में चाकू लगने के बावजूद घायल युवक होश में खड़ा रहा और उसी हालत में उसे उज्जैन रेफर किया गया. पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है.
बाइक की टक्कर से शुरू हुई कहासुनी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात दर्जी बाखल क्षेत्र में दो दोस्त किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार तीन लड़के आ रहे थे. अचानक बाइक की टक्कर हो गई. बात सिर्फ इतनी थी कि “ध्यान से गाड़ी चलाओ”, लेकिन यही बात विवाद की वजह बन गई.
देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. आरोप है कि बाइक से आए तीनों युवकों ने झगड़े के दौरान चाकू निकाला और हमला कर मौके से फरार हो गए. चाकू लगने से एक नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उज्जैन रेफर कर दिया गया.
