
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच हाल ही में ‘डैगन’ ने चेक-मेट वाली चाल चल दी है. जिनपिंग ने अमेरिका के खिलाफ तक की सबसे बड़ी जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ट्रंप के टैरिफ थोपने की वजह से चीन पहले ही भड़का हुआ था, वहीं अब ताइवान को हथियारों की सप्लाई करके अमेरिका ने घाव पर नमक छिड़कने का काम किया है. ऐसे में चीन का बिदकना तो तय था. इस बार जिनपिंग ने 20 अमेरिकी रक्षा कंपनियों और 10 नामी बिजनेसमैन को लपेटे में ले लिया है. चीन ने लिस्ट बनाकर इन कंपनियों और लोगों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.
चीन ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
दरअसल, टैरिफ से पहले से ही तड़प रहा चीन अमेरिका पर तब भड़क गया जब वाशिंगटन ने ताइवान के लिए $11.1 बिलियन यानी करीब 93,000 करोड़ रुपए के सबसे बड़े हथियार पैकेज को मंजूरी दे दी.
