
बांग्लादेश में जब से चुनाव का ऐलान हुआ है, तब से उग्रवादियों ने अपने ही देश में तबाही मचानी शुरू कर दी है. हिंदुओं की टारगेट किलिंग को अंजाम दिया जा रहा है और कुछ नेताओं को भी निशाना बनाया गया है. उस्मान हादी की हत्या कर दी गई है और एक दूसरी पार्टी को घर में घुस कर गोली मारी गई है. इन सबसे बीच इस देश की राजनीती में एक और भूचाल आ गया है. इस्लामिक उपदेशक अताउर रहमान बिक्रमपुरी ने जमात-ए-इस्लामी और NCP की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उनके नेताओं के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
क्या बोल गए अताउर रहमान बिक्रमपुरी?
बांग्लादेश में भड़काऊ भाषणों को लिए कुख्यात अताउर रहमान बिक्रमपुरी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी का उन्होंने पहले तो बहुत विरोध किया लेकिन जब पता चला कि जेल जाना ही पड़ेगा तो उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर जमात-ए-इस्लामी और NCP की पोल खोलनी शुरू कर दी. ये वीडियो 23 दिसंबर की रात को गिरफ्तारी से पहले डाला गया था, जिसमें उन्होंने नसीरुद्दीन पटवारी और सादिकुर रहमान जैसे NCP नेताओं का नाम लेकर कहा है कि इन लोगों ने भीड़ को उकसाने का काम किया था.
