
सीरिया के होम्स इलाके में जुमे की नमाज के दौरान ऐसा वाकया हुआ है, जिसे सुनकर इंसानियत कांप गई. शुक्रवार को जब मस्जिद में लोग नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे तभी एक सुसाइड बॉम्बर ने हैवानियत को अंजाम दिया है. नमाजियों के बीच एक शख्स बम लपेटकर घुस आया और आत्मघाती हमले में 12 लोगों की जान ले ली. ये सभी लोग नमाज अदा कर रहे थे. इस अटैक के बाद मस्जिद के अंदर का नजारा सामने आया है, जिसे देखकर पूरी दुनिया दहल गई है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में कई समुदायों के लोग रहते हैं और आत्मघाती हमले के बाद अब स्थित और भयानक हो सकती है.
सुसाइड बॉम्बिंग में कितनों की मौत?
ये घटना होम्स प्रांत के वादी अल-दहाब इलाके में स्थित इमाम अली बिन अबी तालिब मस्जिद में हुई है. यहां पर जुमे की नमाज के दौरान सैकड़ों नमाजी मौजूद थे. सभी इबादत में व्यस्त थे तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और मस्जिद की दीवारें हिल गईं. इस धमाके की आवाज सुनकर जब लोग अंदर दौड़े तो वहां का नजारा देखकर सभी की रूब कांप गई.
