
उन्नाव रेप कांड के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अहम सुनवाई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस केस में कुलदीप सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने का आदेश दिया था. इसी राहत के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सेंगर को मिली इस राहत के खिलाफ देशभर में आक्रोश है. पिछले दिनों दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद पीड़िता के परिवार ने दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया था.
उन्नाव पीड़िता की मां बोलीं- हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद
उन्नाव केस की पीड़िता ने कहा है कि उसे सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट के पास महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रोटेस्ट किया है. प्रदर्शन करने पहुंची सभी महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
सुप्रीम कोर्ट पहुंची पीड़िता और उसकी मां
उन्नाव रेप कांड की सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी में सुनवाई शुरू होने वाली है. इसके लिए कुलदीप सिंह सेंगर के वकील शशि त्रिपाठी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्नाव केस मामले की पीड़िता और उनकी मां भी कोर्ट पहुंची है.
