
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया को आमतौर पर राजनीति, संघर्ष और सत्ता की प्रतीक के रूप में देखा जाता है. हालांकि उनका फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट भी कम चर्चित नहीं रहा. खालिदा जिया का पहनावा कभी ग्लैमर या दिखावे के लिए नहीं रहा, बल्कि वह उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक रुख और मानसिक दृढ़ता को दर्शाने वाला एक सशक्त माध्यम बना.
