
खालिदा जिया की आइब्रो को लेकर भी इंटरनेट पर चर्चा होती रही है. खासतौर पर जब वे शेख हसीना के खिलाफ हुए आंदोलन और उनके देश से जाने के बाद जेल से छूटकर आई थीं. इस दौरान उनकी एक तस्वीर सामने आई थी. उस वक्त 79 साल की खालिदा जिया काफी कमजोर थीं लेकिन लोगों का ध्यान उनकी तस्वीर में सिर्फ उनकी भौहों की ओर गया, जो काफी ऊंची थीं. वैसे खालिदा जिया की पर्सनालिटी का हिस्सा थीं, उनकी बोल्ड और आर्च्ड आईब्रोज़, लेकिन लोगों को ये कुछ अलग ही दिखाई दीं.
खालिदा जिया की आइब्रो को लेकर इंटरनेट पर बहुत से लोगों ने कहा कि ये नकली है. हालांकि उस पर कोई आधिकारिक या विश्वसनीय जानकारी नहीं है कि उनकी भौहें नकली थीं या इन्हें मेकअप से बनाया गया था, लेकिन चर्चा खूब हुई. आमतौर पर फैशन और सार्वजनिक तस्वीरों के आधार पर विशेषज्ञ और पत्रकार यह मानते हैं कि उनकी भौहें उनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा थीं. जब से वे राजनीति में आईं, उनकी भौहें बहुत सलीके से बनी हुई और तीखी होती थीं. ये उनकी पर्सनालिटी से मैच भी करती थीं.
