
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएपी की चेयरपर्सन खालिदा जिया (Khaleda Zia Death News) अब इस दुनिया में नहीं रही. बेगम खालिदा जिया का मंगलवार तड़के निधन हो गया है. बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया ने 80 साल की उम्र में आज यानी मंगलवार को आखिरी सांस ली. खालिदा जिया बांग्लादेश की दो बार प्रधानमंत्री रह चुकी हैं. खालिदा जिया लंबे समय से बीमार चल रही थीं. वह ढाका के एवरकेयर हॉस्पिटल में भर्ती थीं. उनके परिवार और पार्टी बीएनपी ने उनके निधन की सूचना दी है. बीएनपी ने बयान जारी कर कहा कि बेगम खालिदा जिया का निधन फज्र की नमाज के तुरंत बाद हुआ.
खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं. उन्होंने 1991 से 1996 और फिर 2001 से 2006 तक प्रधानमंत्री का पद संभाला. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. मुस्लिम वर्ल्ड की वह दूसरी प्रधानमंत्री थीं. पहली पाकिस्तान की बेनजीर भुट्टो थीं. वह लंबे समय से बीमार थीं. हाल ही में उनके बेटे तारिक रहमान अपनी पत्नी और बेटी के साथ बांग्लादेश लौटे हैं.
