
भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों में बने तनाव के बीच बांग्लादेश सरकार ने दिल्ली में अपने उच्चायुक्त एम. रियाज हामिदुल्लाह को तुरंत ढाका बुला लिया है. विदेश मंत्रालय से मिले आपात संदेश के बाद रियाज हामिदुल्लाह सोमवार रात ढाका पहुंच गए. बांग्लादेश मीडिया के मुताबिक, उन्हें भारत-बांग्लादेश संबंधों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली से वापस बुलाया गया है. आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच पिछले करीब दो हफ्तों से तनाव की स्थिति बनी हुई है.
