
बांग्लादेश में पूर्व पीएम खालिदा जिया के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार हो चुका है. इसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सरकार का प्रतिनिधित्व किया. उनका वहां पहुंचना इसलिए महत्वपूर्ण माना गया क्योंकि इस वक्त भारत-बांग्लादेश के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं हैं. एक तरफ तो शेख हसीना को शरण देने के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच में टकराव है, उधर इंकलाब मंच के नेता उस्माद हादी की हत्या के बाद मामला और बिगड़ गया. जिसके हत्यारे के भारत भागने का दावा बांग्लादेश पुलिस ने किया था, लेकिन खुद आरोपी ने अपना वीडियो जारी कर पोल खोल दी है.
उस्मान हादी भारत-विरोधी विचारधारा का नेता था, ऐसे में बांग्लादेश उसकी हत्या के मामले में भारत को घसीटना चाहता है. हालांकि हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे फैसल करीम मसूद ने 24 घंटे के भीतर दूसरा वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है. उसने दावा किया है कि वह इस समय दुबई में मौजूद है और वो भारत में दाखिल भी नहीं हुआ था. वीडियो में फैसल करीम मसूद ने पुलिस के उस दावे को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि वह हत्या के बाद हालुआघाट बॉर्डर के रास्ते भारत भाग गया.
