इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी ने ऐसा कहर बरपाया है कि पूरा इलाका दहशत और गम के साए में है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि 169 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं. इनमें 1 महीने से लेकर 11 महीने तक के 8 मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिनका इलाज लगातार जारी है.
स्थानीय लोगों और परिजनों के बयानों के मुताबिक, इस पूरे मामले में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच चुकी है. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है, लेकिन क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों साफ नजर आ रहे हैं.
