
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सैनिक हथकड़ी पहनाकर घसीटते हुए न्यूयॉर्क ले आए हैं. अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला के 4 शहरों पर एक साथ हमला किया था. इस दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एक मिलिट्री बेस में सो रहे थे. इसी बीच अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक अमेरिकी युद्धपोत पर बंधक की तरह कैद निकोसल मादुरो की तस्वीर भी जारी की. इसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के हाथों में हथकड़ी और उनकी आंखों पर पट्टी बंधी थी. इस तस्वीर में 63 साल के मादुरो ग्रे स्वेटशर्ट और स्वेटपैंट पहने हुए, बड़े हेडफ़ोन लगाए हुए, एक प्लास्टिक की पानी की बोतल पकड़े हुए दिखे
