
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका-वेनेजुएला का तनाव न सिर्फ बढ़ गया है बल्कि इस तेल संपन्न देश को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ रही है. भले ही अमेरिका कह रहा है कि उसे सत्ता हस्तांतरण नहीं करना है लेकिन वो इस देश की नीतियां बिल्कुल बदल देना चाहता है. उसने वेनेजुएला को अल्टीमेटम दे दिया है कि उसे 4 देशों के साथ अपने संबंधों को सीमित करने की जरूरत है, जिसमें एक तो भारत का नजदीकी दोस्त रूस भी शामिल है.
अमेरिकी प्रशासन की ओर से वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को साफ शब्दं में कहा गया है कि वेनेजुएला को तब तक ज्यादा तेल उत्पादन और बिक्री की अनुमति नहीं मिलेगी, जब तक वो अमेरिका की शर्तें नहीं मानता. अमेरिका की ओर से मांग की गई है कि सबसे पहले वेनेजुएला को चीन, रूस, ईरान और क्यूबा के साथ अपने आर्थिक संबंध खत्म करने होंगे. इसके अलावा उसे तेल उत्पादन और बिक्री के मामले में अमेरिका को प्राथमिकता देनी होगी.
