
ईरान इस वक्त अपने सबसे संवेदनशील दौर से गुजर रहा है. देश के भीतर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बलों में असंतोष और सत्ता पर बढ़ता दबाव. इन सबके बीच सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने एक बड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाया है. ईरान की कुख्यात IRGC को पूरी तरह क्रैकडाउन का जिम्मा सौंप दिया गया है और साथ ही देश की रहस्यमयी अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है. यह कदम साफ संकेत देता है कि ईरान सिर्फ अंदरूनी विद्रोह से ही नहीं, बल्कि बाहरी टकराव के लिए भी खुद को तैयार कर रहा है
