
ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ चल रहे देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच सरकार पहली बार फांसी की सजा लागू करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्टों के मुताबिक, 26 वर्षीय इरफान सोलतानी को प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है और उन्हें जल्द फांसी दी जा सकती है. इरान में चल रहे प्रदर्शनों में अब तक सरकार का ये पहला सबसे सख्त कदम है.
मानवाधिकार संगठनों और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सोलतानी की फांसी बुधवार, 14 जनवरी को दी जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो मौजूदा आंदोलन के दौरान यह पहली फांसी होगी. अब तक इन प्रदर्शनों में करीब 600 लोगों की मौत होने की खबर है, जिनमें ज्यादातर लोग सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मारे गए हैं.
