
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अचानक एक डर सताने लगा है. वह डर है टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई. डोनाल्ड ट्रंप को डर सता रहा है कि कहीं सुप्रीम कोर्ट उनके टैरिफ के खिलाफ न फैसला सुना दे. यही कारण है किडोनाल्ड ट्रंप घिघियाने लगे हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ही बर्बादी की दुहाई देने लगे हैं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट उनके प्रशासन की टैरिफ नीति के खिलाफ फैसला देता है तो अमेरिका को ट्रिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है. ट्रंप ने कहा कि इससे देश पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा.
दरअसल, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. यही कारण है कि डोनाल्ड ट्रंप फैसले से पहले ही अमेरिकियों को डरा रहे हैं. वह बार-बार कह रहे हैं कि इससे देश बर्बाद हो जाएगा. वह अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बर्बाद होने की चेतावनी दे रहे हैं. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में आज या कल ट्रंप के टैरिफ पर सुनवाई फैसला होने को है. यह केवल डोनाल्ड ट्रंप ही नहीं, दुनिया में आने वाली टैरिफ वाली तबाही का फैसला भी होने वाला है. अगर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप जीतते हैं तो आने वाले समय में दुनिया के कई देश मुश्किल आर्थिक वक्त का सामना करेंगे. वहीं, अगर ट्रंप केस हार गए तो ये उनकी सरकार के लिए सबसे बड़ा झटका होगा और उन्हें आर्थिक नीतियां शुरू से आखिर तक बदलनी पड़ेंगी.
