
महाराष्ट्र में बीएमसी सहित निकाय चुनाव के लिए वोटिंग में अब दो दिन का ही वक्त बचा है और इसी के साथ जुबानी जंग और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी चरम पर है. इस सियासी सरगर्मी के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे के वर्ली निर्वाचन क्षेत्र में पैसे बांटने के आरोप लगे हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों और शिंदे सेना का आरोप है कि वार्ड संख्या 193 से ठाकरे की शिवसेना उम्मीदवार हेमंगी वर्लीकर के पति ने वोटर्स को पैंस बांटे. एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि शिवसेना (यूबीटी) के हरीश वर्लीकर ने महिलाओं को बुलाकर बैठक के बहाने धन वितरित किया. News18 इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना की तरफ से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
वहीं News18 India को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आदित्य ठाकरे ने राज ठाकरे के साथ गठबंधन, बीजेपी से रिश्तों, बीएमसी चुनाव और अपनी पार्टी के भविष्य को लेकर खुलकर बात की. आदित्य ठाकरे ने साफ शब्दों में कहा कि ‘अगर कोई सोचता है कि बीएमसी चुनाव हारने से शिवसेना खत्म हो जाएगी, तो यह गलतफहमी है. ऐसी बातें सालों से कही जा रही हैं, लेकिन हम न पहले खत्म हुए और न कभी होंगे.’ इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करना चाहती है और इसे यूनियन टेरिटरी बनाने की योजना है, जिसे उनकी पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी. आदित्य ठाकरे ने कहा कि ‘मुंबई महाराष्ट्र की है और महाराष्ट्र की ही रहेगी
