
आजकल पीने के पानी को लेकर तमाम खुलासे हो रहे हैं. वहीं इस बीच, उत्तर प्रदेश के कानपुर में मौजूद गंगा नदी के हालात देखे गए तो मूंह से बस यही शब्द निकले कि हाय रे, गंगा नदी साफ क्यों नहीं पा रही है. दरअसल, कानपुर में गंगा को लेकर प्रशासन भले ही सफाई के बड़े दावे करता हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कहती है. घाटों पर बदरंग पानी, खुले नाले और बढ़ता प्रदूषण यह साबित कर रहे हैं कि गंगा आज भी संकट में है और साफ होने के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित है. न्यूज 18 की टीम ने जब गंगा नदी की जमीनी हकीकत देखी तो माजरा दावों से एकदम अलग निकला.
जब भी कानपुर की पहचान की बात होती है तो औद्योगिक नगरी के साथ गंगा नदी का नाम अपने आप जुड़ जाता है. प्रशासन लगातार यह दावा करता रहा है कि कानपुर में गंगा अब साफ हो चुकी है, लेकिन जब ग्राउंड जीरो पर हालात देखे गए तो तस्वीर इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आई. घाटों पर बहता काला पानी, गंगा में गिरते खुले नाले
