
ईरान में मरने वालों की संख्या 2000 पार पहुंच चुकी है. ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि प्रदर्शनकारियों की मौतें बंद नहीं हुईं तो अमेरिका अटैक करेगा. ऐसे में खामेनेई सतर्क हो गए हैं कि अमेरिका की तरफ से उड़ती हुई मिसाइल कभी भी आ सकती है. सिर्फ सतर्क ही नहीं खामेनेई के नेता लगातार अमेरिका को ‘अटैक करके दिखाओ’ की चेतावनी भी भेज रहे हैं. लोग हैरान है कि अमेरिका से जून में मार खा चुका ईरान इतना कॉन्फिडेंस कहां से ला रहा है? दावा किया जा रहा है कि ईरान ने अपने न्यूक्लियर हथियार तैयार कर लिए हैं और अलग ठिकाने पर शिफ्ट कर लिए हैं.
कहां है परमाणु हथियारों का नया ठिकाना?
जून 2025 में अमेरिका ने ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ में ईरान के नतांज और फोर्डो पर हमला किया था और न्यूक्लियर फैसिलिटी तबाह कर दी थी. इसके बाद से ईरान ने अपनी रणनीति बदल ली है. आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नतांज के पुराने ठिकाने के पास ही ‘पिकाक्स माउंटेन’ के भीतर एक नया और विशाल भूमिगत शहर बसाया गया है. यह नया ठिकाना फोर्डो से भी कहीं ज्यादा गहरा बताया जा रहा है. कंक्रीट की कई परतों से ढका ये ठिकाना जमीन से 80 से 100 मीटर नीचे है.
