
ट्रंप ने हाल ही में एक ऐसा कारनामा किया है, जिसे सुनकर चीन के मुंह से ड्रैगन वाली आग निकली है. चीन ने साफ शब्दों में अमेरिका को चेतावनी दे जाली है. चीन ने कहा है कि अमेरिका में आग लग जाएगी. ट्रंप पहले ही शी जिनपिंग को टैरिफ अटैक करके नाराज कर चुके हैं और उन्होंने एक बार फिर से एक ऐसा रक्षा सौदा किया है, जिसे चीन बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है क्योंकि इस सौदे के बाद बीजिंग कमजोर पड़ सकता है. ट्रंप ने ये सौदा ताइवान के साथ किया है, आगे जानें इस डील से चीन पर किस तरह असर पड़ने वाला है और पूरे बवाल में रूस की कैसे एंट्री हुई है.
ट्रंप ने ऐसा क्या किया?
डोनाल्ड ट्रंप अपने राष्ट्रपति के दूसरे कार्यकाल में एक बाद एक रिस्की मूव चल रहे हैं. उन्होंने चीन को एक बार फिर नाराज कर दिया है. इस बार उन्होंने बड़ा दांव चलते हुए ताइवान को $11.1 बिलियन यानी 92,000 करोड़ रुपए के घातक हथियारों की सप्लाई को मंजूरी दे दी है. इस सौदे का सीधा मतलब ड्रैगन को कमजोर करना है, जिसकी वजह से चीन का पारा चढ़ गया है.
