
ईरान-अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है. कब युद्ध छिड़ जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता. ईरान में विरोध प्रदर्शन जारी है. रजा पहलवी लगातार प्रदर्शनकारियों को उकसा रहे हैं. इस बीच ईरान में एक बड़ा ट्विस्ट आया है. ईरान में प्रदर्शनकारी की फांसी रुक गई है. खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह दावा किया है. ट्रंप के मुताबिक, उन्हें भरोसेमंद सूत्रों से पता चला कि ईरान में हत्याएं रुक गई हैं और प्रदर्शनकारियों को फांसी देने की कोई योजना नहीं है. इतना ही नहीं, खुद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी इसकी पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने ट्रंप की बात से अलग थोड़ा कहा कि फांसी की तो कोई योजना ही नहीं थी. दरअसल, यह बात कही जा रही थी कि ईरान एक प्रदर्शनकारी को फांसी पर लटकाने वाला है. इसे लेकर अमेरिका ने सख्त चेतवानी दी थी. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान प्रदर्शनकारी को फांसी पर लटकता है तो अमेरिका अटैक करेगा. अब सवाल है कि क्या यह ट्रंप की सख्त चेतावनी का असर है, या ईरान की रणनीति में कोई बदलाव? बहरहालल, ईरान के प्रदर्शनों में अब तक हजारों की मौत हो चुकी है. ईरान ने इजरायल पर आरोप लगाया है कि वह प्रदर्शनकारियों और पुलिस को मारकर ट्रंप को युद्ध में फंसाने की साजिश रच रहा है. अमेरिका और ब्रिटेन ने कतर बेस से कुछ कर्मियों को हटाना शुरू कर दिया है, जबकि ईरान ने अपना एयरस्पेस सभी फ्लाइट्स के लिए बंद कर दिया है.आइए जानते हैं इस बवाल के 10 प्रमुख प्वाइंट्स.
