
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने पहली बार अंतरिक्ष से मेडिकल इवैक्यूेशन किया है. नासा (NASA) ने इतिहास में पहली बार मेडिकल कारणों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से चार अंतरिक्ष यात्रियों को समय से पहले धरती पर वापस बुलाया है. आज यानी गुरुवार (भारतीय समयानुसार) को चार अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रवाना हुए. ये चारों अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार (भारतीय समयानुसार) तक धरती पर लैंड कर जाएंगे. एक अंतरिक्ष यात्री की तबीयत खराब होने की वजह से नासा को अपने चारों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस बुलाना पड़ा है.
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, चारों अंतरिक्ष यात्री सेप्सेस एक्स (SpaceX) के कैप्सूल से आईएसआईएस यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रवाना हुए. इनमें अमेरिका, रूस और जापान के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं. इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग कैलिफोर्निया के पास प्रशांत महासागर में शुक्रवार को होगी. एक अंतरिक्ष यात्री की तबीयत खराब होने की वजह से नासा को अपने मिशन की अवधि कम करनी पड़ी है. इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों को अगस्त 2025 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजा गया था और फरवरी के आखिर तक लौटना था.
