
कल्पना कीजिए एक ऐसी राइफल की जिसे चलाने के लिए आपको हवा की गति या दुश्मन की दूरी नापने की जरूरत नहीं है. बस ट्रिगर पर उंगली रखिए और बाकी काम बंदूक का ‘कंप्यूटर’ कर देगा. अमेरिकी सेना ने युद्ध के मैदान में अपनी नई सबसे बड़ी शक्ति M7 NGSW को उतार दिया है. यह राइफल खुद-ब-खुद टारगेट सेट करती है, हवा के बहाव और दूरी का मिलीसेकंड में हिसाब लगाती है और फिर पलक झपकते ही ऐसी गोली दागती है जिसे दुनिया की कोई भी बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं रोक सकती. आधुनिक तकनीक से लैस यह हथियार दुश्मन के सबसे मजबूत सुरक्षा कवच को भी कागज की तरह फाड़ने की ताकत रखता है. 2026 के इस दौर में यह राइफल केवल एक बंदूक नहीं बल्कि एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) वाला वह घातक शिकारी है, जिससे बच पाना नामुमकिन है.
