
ईरान पर अमेरिका अटैक करेगा, इसके आसार दिखने लगे हैं. ऐसा माना जा रहा कि अगले 24 से 48 घंटों में अमेरिका मिसाइलों की बारिश कर सकता है. उधर, ईरान ने अपनी मिसाइलों का मुंह खोल दिया है. इस बारूदी धुएं के बीच डिप्लोमेसी चरम पर है. पिछले 24 घंटों में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के फोन की घंटी दो बार बजी, और ये दोनों फोन दुनिया के दो सबसे बड़े दुश्मनों के खेमे से थे. पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बात की, और उसके ठीक 24 घंटे के भीतर, जब युद्ध के बादल और गहरे हो गए, तो ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने जयशंकर को फोन मिलाया. इन दो फोन कॉल्स के बीच दुनिया में बहुत कुछ बदल गया. भारत ने अपनी एडवाइजरी बदल दी, कतर से अमेरिकी सैनिक हटने लगे और ईरान ने अपने पड़ोसियों को खुली धमकी दे दी. आइए जानते हैं इन 24 घंटों की पल-पल की कहानी
