
संगम की रेती पर आस्था का महाकुंभ उमड़ पड़ा है. कड़ाके की ठंड और कोहरे की चादर को चीरते हुए लाखों श्रद्धालु ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष के साथ त्रिवेणी की पवित्र धाराओं में मकर संक्रांति का पुण्य स्नान कर रहे हैं. प्रशासन का अनुमान है कि आज संगम तट पर 1.5 से 2 करोड़ भक्त डुबकी लगाएंगे. सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर एटीएस कमांडो और एआई कैमरों की नजर है, तो वहीं कल्पवासियों की साधना और हठयोगियों का तप इस मेले को अलौकिक बना रहा है. मकर संक्रांति के इस महापर्व पर श्रद्धा, शक्ति और सुरक्षा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है
