
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खारान जिले में गुरुवार को हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब बड़ी संख्या में हथियारबंद लोग शहर में दाखिल हुए और अलग-अलग इलाकों में हमले शुरू कर दिए. BBC उर्दू में इससे जुड़ी खबर छपी है, जिसका गूगल ट्रांसलेट से अनुवाद किया गया है. रिपोर्ट में कहा कि स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने खारान शहर के मुख्य पुलिस थाने को निशाना बनाया और सरकारी व निजी बैंकों में तोड़फोड़ की. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर कारों और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शहर में घुसे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ, लेकिन पुलिस वाहनों और हथियारों को नुकसान पहुंचा. हमलावर कुछ हथियार अपने साथ ले जाने में भी सफल रहे.
