
भारत के दो दोस्त जापान और फिलीपींस ने चीन के खिलाफ एक अहम समझौता किया है. गुरुवार को दोनों देशों ने एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसे क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता के खिलाफ बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है.इस समझौते के तहत दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान गोला-बारूद, ईंधन, भोजन और अन्य जरूरी सैन्य संसाधनों को बिना टैक्स के एक-दूसरे को उपलब्ध करा सकेंगी. यह समझौता न केवल चीन के खिलाफ सैन्य ‘डिटरेंस’ को मजबूत करेगा, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और संयुक्त शांति मिशनों में सहयोग को भी आसान बनाएगा.
