
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से पूरी दुनिया के अलग-अलग देशों में हलचल मची हुई है. वे कभी किसी देश में घुसकर वहां की सत्ता बदल देते हैं तो कई कब्जे की धमकी देने लगते हैं. खाड़ी देश ईरान में तो 17 दिन तक जो हालात थे, उससे लग रहा था कि उसकी कहानी भी अलग मोड़ ले लेगी. हालांकि शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सुर बदले और ईरान को हमले की धमकी देने के बजाय खामेनेई के नेतृत्व का धन्यवाद किया.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को दी जाने वाली फांसी की सजा को रद्द कर दिया है. ये प्रदर्शनकारी हाल ही में हुए देशव्यापी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए थे. पश्चिमी मीडिया में कहा जा रहा था कि वहां अब तक 3000 से भी ज्यादा प्रदर्शनकारियों को मारा जा चुका है और सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा भी सुनाई गई. हालांकि अब हालात कुछ अलग ही दिख रहे हैं और डोनाल्ड ट्रंप ईरानी नेतृत्व की तारीफें कर रहे हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा-
‘मैं इस बात का बहुत सम्मान करता हूं कि ईरान के नेतृत्व ने सभी तय फांसी को रद्द कर दिया. ये फांसी कल होने वाली थीं, जिनकी संख्या 800 से ज्यादा बताई जा रही थी. धन्यवाद!’
