
डेनमार्क इन दिनों अमेरिका के साथ चल रहे बवाल को लेकर चर्चा में है. ग्रीनलैंड को बचाने के लिए डेनमार्क, ट्रंप के आगे सीना तानकर खड़ा हो गया है और मदद के लिए यूरोप के कई देशों ने भी अपनी सेना भेज दी है. इस हालातों के बीच डेनमार्क के कोपेनहेगन से हैरान कर देने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं. यहां की सड़कें अचानक से हॉरर मूवी के सीन की तरह लाल हो गई हैं. गलियों में रात के अंधेरे में लाल रोशनी जलती दिखाई दे रही है. इन लाल रंग की स्ट्रीट लाइट्स के पीछे की वजह जाकर आप हैरान रह जाएंगे.
गलियों में क्यों चमक रही लाल रोशनी?
डेनमार्क के कोपेनहेगन में जल रही लाल लाइटें किसी खतरे की चेतावनी नहीं हैं बल्कि इसके पीछे की वजह प्रकृति के प्रति एक गहरा प्यार और संवेदनशीलता है. ये असल में कोपेनहेगन के पास स्थित ग्लैडसैक्से नगर पालिका ने यह अनोखा एक्सपेरिमेंट है, जो चमगादड़ों को रास्ता दिखाने के लिए किया गया है. दरअसल, यह पूरा इलाका चमगादड़ों की एक दुर्लभ प्रजातियों का घर है.
