
ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से युद्ध शुरू हो चुका है. प्रदर्शनकारियों के ठंडे पड़ने के बाद खामेनेई ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रंप को जमकर लताड़ लगाई थी. उन्होंने ट्रंप को ‘क्रिमिनल’ तक घोषित कर दिया था. वहीं, अब ट्रंप भी चीख पड़े हैं. कल तक ईरान पर अटैक नहीं करने की फैसला सुना रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ने खामेनेई को सत्ता से गिराने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर को बीमार आदमी कह बुलाया और एक वाक्य ऐसा कह दिया, जिसके बाद ईरान-अमेरिका में घमासान तय है.
Khamenei को Sick Man कहते हुए दे डाली देश चलाने पर नसीहत
ट्रंप को जब ये पता चला कि खामेनेई ने उन्हें ‘क्रिमिनल’ घोषित कर दिया है तो अमेरिकी राष्ट्रपति गुस्से से पागल हो गए. इसके बाद ट्रंप ने पलटवार करते हुए ईरान के सुप्रीम लीडर को ‘बीमार आदमी’ (Sick Man) करार दे दिया. उन्होंने कहा कि ‘खामेनेई एक बीमार आदमी है जिसे अपने देश को ठीक से चलाना चाहिए और अपने ही लोगों का कत्लेआम बंद करना चाहिए. खराब नेतृत्व की वजह से ईरान आज दुनिया में रहने के लिए सबसे खराब जगह बन गया है’.
