
ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच यूरोप और अमेरिका के रिश्तों में तनाव बढ़ता दिख रहा है. इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोक्के रासमुसेन ने साफ किया है कि उनका देश अमेरिका के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहता है और कूटनीतिक संवाद जारी रहेगा.
रासमुसेन ने कहा कि डेनमार्क, ग्रीनलैंड और अमेरिका के बीच बुधवार को एक नया समझौता हुआ है, जिसके तहत एक वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही डेनमार्क का रुख यही रहा है कि अमेरिकी सहयोगियों और मित्रों के साथ रचनात्मक बातचीत होनी चाहिए. यह संवाद पिछले हफ्ते शुरू किया गया था और डेनमार्क इसे किसी भी हाल में बंद नहीं करना चाहता.
