
अमेरिका की सियासत में इन दिनों भूचाल आया हुआ है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर एक ऐसी चेहरा है जो अक्सर भारत विरोधी और राहुल गांधी के समर्थन में सुर अलापती रही हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सोमालियाई मूल की मिनेसोटा की डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर के खिलाफ सीधी जंग का ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने न केवल उन्हें ‘फर्जी सांसद’ कहा, बल्कि उन्हें अमेरिका से बाहर सोमालिया भेजने या जेल में डालने की खुली चेतावनी दे डाली है. ट्रंप का यह बयान तब आया है जब इल्हान उमर पर मिनेसोटा में अरबों डॉलर के घोटाले में शामिल होने के गंभीर आरोप लग रहे हैं. ट्रंप ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि जो महिला अमेरिका से नफरत करती है उसका असली ठिकाना सोमालिया ही होना चाहिए. इस बयान ने अमेरिकी राजनीति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय गलियारों में भी तहलका मचा दिया है.
$19 बिलियन का घोटाला और ट्रंप का ‘ट्रुथ सोशल’ प्रहार
डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार रात अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए. उन्होंने आरोप लगाया कि मिनेसोटा में करीब 19 बिलियन डॉलर का बड़ा फ्रॉड हुआ है. ट्रंप के मुताबिक इल्हान उमर इस पूरे घोटाले की सच्चाई जानती हैं. ट्रंप ने लिखा, “इल्हान उमर को जेल में होना चाहिए या उससे भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए.” उन्होंने आगे व्यंग्य करते हुए कहा कि उमर को वापस सोमालिया भेज दिया जाना चाहिए, जिसे दुनिया के सबसे खराब देशों में गिना जाता है. वहां जाकर वह ‘मेक सोमालिया ग्रेट अगेन’ (MSGA) का नारा बुलंद कर सकती हैं.
