
यूरोपीय देश को धक्का देने के बाद ट्रंप ने अपने पैर में कुल्हाडी मार ली है. दावोस के मंच से EU के कई बड़े-बड़े नेताओं ने एक सुर में ट्रंप को जमकर खरी-खोटी सुनाई हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति की ‘टैरिफ वाली धमकियों’ पर हमला बोलते हुए मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप झुकने के मूड में नहीं है. मैक्रों ने दावोस में साफ कह दिया कि अगर अमेरिका ने टैरिफ के जरिए यूरोप को डराने की कोशिश की, तो वे अपने ‘एंटी-कोएर्शन इंस्ट्रूमेंट’ यानी ‘ट्रेड बजूका’ का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकिचाएंगे. मैक्रों ने ट्रंप को आईना दिखाते हुए कहा ‘हमें गुंडों से ज्यादा सम्मान पसंद है’.
मैक्रों ने उड़ाईं धज्जियां
मैक्रों ने बिना नाम लिए ट्रंप की उन नीतियों की धज्जियां उड़ाईं, जो दुनिया को अराजकता की ओर धकेल रही हैं. मैक्रों ने अमेरिका द्वारा यूरोप पर लगाए जाने वाले टैरिफ और ‘ग्रीनलैंड विवाद’ को ‘बेवकूफाना’ और ‘अनावश्यक आक्रामकता’ बताया. उन्होंने ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) का विकल्प मानने से इनकार कर दिया.
