
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जबसे सत्ता में आए हैं, तब से वह कई मौकों पर तानाशाह की तरह व्यवहार करते हैं. अब ट्रंप ने खुद को तानाशाह ही कह डाला है. ग्लोबल इकोनॉमिक फोरम के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा बयान दे दिया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया. स्विट्जरलैंड के दावोस में बोलते हुए ट्रंप ने खुद को ‘तानाशाह’ कह दिया. हालांकि उन्होंने तुरंत यह भी जोड़ दिया कि हर हाल में नहीं, लेकिन कभी-कभी तानाशाह होना जरूरी हो जाता है.
ट्रंप ने खुद को क्यों कहा तानाशाह?
ट्रंप अपने भाषण की प्रतिक्रिया पर बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने संबोधन पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर खुद हैरानी हुई. ट्रंप बोले, ‘हमारा भाषण अच्छा रहा. हमें शानदार रिव्यू मिले. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा.’ इसके बाद उन्होंने मीडिया के नजरिये पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘आमतौर पर वे कहते हैं कि मैं एक भयानक तानाशाह किस्म का इंसान हूं.’ यहीं ट्रंप ने खुद उस टैग को अपना लिया. उन्होंने कहा, ‘मैं तानाशाह हूं. लेकिन कभी-कभी आपको तानाशाह की जरूरत होती है.’
