
दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क ने इस बार जो बवाल खड़ा किया है, वो पूरे सोशल मीडिया कौ चौंका रहा है. टेस्ला, स्पेस एक्स और माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स के मालिक एलन मस्क एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में मस्क पर MAGA (Make America Great Again) की जगह WAGA यानी ‘White America Great Again’ की सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है.
दरअसल एलन मस्क ने अपने अकाउंट से एक ऐसा पोस्ट डाला, जिसमें साफ तौर पर लिखा गया था कि दुनियाभर में गोरे लोगों की आबादी तेजी से घट रही है. ये वैश्विक जनसंख्या में तेजी से घटती हुई नस्ल है. अपनी बात की पुष्टि के लिए उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें लिखा गया है कि 1900 में गोरे लोगों की जनसंख्या 36 फीसदी थी और अब 8 फीसदी रह गई है.
