
अमेरिका इस वक्त भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में है, जिसने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसकी वजह से करीब 14000 उड़ानों को रद्द करना पड़ा था. हालांकि इस बीच मेन राज्य के बैंगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जो उड़ानें संचालित हो रही थीं, वहां एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल टेकऑफ के दौरान यहां एक निजी बिजनेस जेट क्रैश हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.
अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 सीरीज का यह निजी जेट उड़ान भरते समय बर्फीले तूफान और खराब मौसम की चपेट में आ गया. विमान में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 7 की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद विमान पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई. हादसा स्थानीय समय के मुताबिक रविवार शाम करीब पौने 8 बजे हुआ.
