
पाकिस्तान जिन देशों को अपना सबसे करीबी और ‘मददगार’ मानता था, अब वही देश भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं. UAE के बाद अब सऊदी अरब भी भारत के साथ नजदीकियां बढ़ाने में जुटा है. पाकिस्तान के इस ‘दोस्त’ ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद इस्लामाबाद की रातों की नींद उड़ गई है. भारत और सऊदी अरब के बीच एक बड़ी बैठक हुई है, जिसमें आतंकवादियों के गुटों के नाम निकाले गए हैं. इस दौरान सऊदी ने आतंकवाद और पहलगाम पर भारत का साथ दिया है. पहलगाम अटैक में साफ तौर पर पाकिस्तान का नाम सामने आया था यानी अब एक तरह से सऊदी ने इस्लामाबाद को कोसा है.
आतंकवाद पर India के साथ खड़ा Saudi Arabia
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 28 जनवरी 2026 को रियाद में भारत-सऊदी अरब सिक्योरिटी वर्किंग ग्रुप की तीसरी हाई-लेवल मीटिंग हुई है. दोनों देशों ने मिलकर उन आतंकी गुटों पर चर्चा की जो पूरी दुनिया के साथ-साथ ‘उनके अपने क्षेत्रों’ के लिए खतरा बने हुए हैं.
