
विमान में थोड़ी सी भी गड़बड़ी होती है तो पैसेंजर्स से लेकर पायलट तक की जान निकल जाती है. हाल ही में एक विमान में कोई टेकनिकल गड़बड़ी नहीं हुई बल्कि एक पार्ट ही निकलकर गिर गया. जब विमान हवा में लटका था तब उसका पहिया अलग होकर आसमान से गिर गया. इसके बावजूद पायलट घबराया नहीं और ना ही पैसेंजर्स को पैनिक होने दिया. पायलट ने अटलांटिक महासागर के ऊपर 10 घंटे का सफर भी तय किया. इस पूरे सफर के दौरान जमीन से विमान को देखकर एयरपोर्ट स्टाफ की सांसे अटकी रहीं.
टेकऑफ के दौरान टपक गया Airbus A350-1000 का पहिया
ये वाकया लास वेगास से लंदन जा रहे ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान के साथ जो हुआ, उसने विमानन विशेषज्ञों और यात्रियों के होश उड़ा दिए हैं. टेकऑफ के ठीक बाद विमान का एक पहिया अलग होकर गिर गया, लेकिन इसके बावजूद पायलट ने विमान को नहीं रोका और अटलांटिक महासागर के ऊपर 10 घंटे का सफर तय कर सुरक्षित लैंडिंग की.
सोमवार की रात लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ब्रिटिश एयरवेज Airbus A350-1000 ने उड़ान भरी. जैसे ही विमान ने ऊंचाई पकड़नी शुरू की, पीछे के लैंडिंग गियर से एक काला सा पहिया नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मंजर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
