
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर बार-बार अपनी रणनीति बदल रहे हैं. पिछले साल जून में अटैक में ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी तबाह की, इसके बाद दिसंबर में प्रदर्शनकारियों को उकसा कर खामेनेई को सत्ता से गिराने की कोशिश की. ट्रंप इसमें बुरी तरह फेल हुए और खूब बदनामी हुई. फिर उन्होंने खामेनेई पर अटैक करने का फैसला सुनाया तो खाड़ी देशों ने अपना एयरस्पेस देने से मना कर दिया. अब ट्रंप समझौते पर उतर आए हैं. उन्होंने ईरान को घेर लिया है और न्यूक्लियर समझौते के लिए अल्टीमेटम जारी किया है.
ट्रंप ने दी खामेनेई को चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को ईरान को एक ऐसा अल्टीमेटम दिया है जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हड़कंप मचा दिया है. ट्रंप का संदेश साफ और सीधा है ‘या तो परमाणु हथियारों का मोह छोड़कर टेबल पर आओ, या फिर उस अंजाम के लिए तैयार रहो क्योंकि जो पहले से कहीं ज्यादा खौफनाक होगा’.
ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए जून 2025 में हुए ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ की याद दिलाई. उस हमले में ईरानी परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया था. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘वक्त निकलता जा रहा है और अगर ईरान ने अब भी सही फैसला नहीं लिया, तो अगला प्रहार पिछले हमले से कहीं ज्यादा बुरा होगा’.
