
बांग्लादेश में बढ़ते बवाल के बीच बीच बाजार एक बम फटने की खबर आई है. दावा किया जा रहा है कि धमाके में एक शख्स की जान चली गई है. ये विस्फोट ढाका के सबसे व्यस्त मार्केट ‘माघ बाजार’ में हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भीड़-भाड़ को टारगेट करते हुए ये बम फ्लाईओवर से फेंका गया था. ये इलाका जमात-ए-इस्लामी का गढ़ बताया जाता है, यहीं पर पार्टी का दफ्तर भी है. अभी इस धमाके को लेकर आगे की डीटेल्स आनी बाकी है. फिलहाल, विस्फोट में 1 की जान जानें और कई लोगों के घायल होने की रिपोर्ट्स आई हैं. इस ब्लास्ट की सरकार की ओर से भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है.
तारिक रहमान के आने से पहले बढ़ाई कई सिक्योरिटी
बांग्लादेश में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं, जहां पर उग्रवादी लगातार धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बना रहे हैं. इस बीच कल यानी 25 दिसंबर को खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद देश लौट रहे हैं. उनकी ये वापसी 2026 में होने वाले चुनाव से पहले हो रही है. जिसकी वजह से बांग्लादेश में चारों तरफ सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाए जाने के साथ-साथ स्वागत की तैयारियां भी हो चुकी हैं. बीएनपी स्टैंडिंग कमेटी सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने तारिक रहमान के देश वापसी के बाद पहले तीन दिनों के कार्यक्रम भी बता दिए हैं
