
आने वाला साल भारतीय सेना की ताकत के लिए जाना जाएगा. भारतीय सेना को एक से बढ़कर एक हथियार मिलने जा रहे हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि भारत अपनी सैन्य ताकत को लेकर शांत बैठा है, तो यह खबर आपको हिलाकर कर रख देगी. दरअसल, 2026 में भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना को ऐसे घातक हथियार और सिस्टम मिलने जा रहे हैं, जो दुश्मनों की नींद हराम करने के लिए काफी होंगे. ‘मेक इन इंडिया’ की गूंज अब सरहदों पर सुनाई देगी. एचटी के अनुसार, अगले साल फाइटर जेट्स से लेकर परमाणु पनडुब्बी तक, हथियारों का एक पूरा जखीरा सेना के बेड़े में शामिल होने वाला है.
भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर में अपनी ताकत को लोहा मनवा दिया था. लेकिन, पड़ोसियों की हरकतों को देखते हुए भारतीय सेना भविष्य की जंग के लिए तैयारियों को मज़बूत कर रही है. इसमें फ़ाइटर जेट, जंगी जहाज, एक देसी न्यूक्लियर-पावर्ड बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन, लोकल लेवल पर बने ट्रांसपोर्ट प्लेन और मिसाइलें शामिल करने की कायवाद चल रही है.
कौन-कौन से हथियार हो रहे हैं शामिल
एक्सपर्ट्स के अनुसार जो मुख्य प्लेटफॉर्म सर्विस में आएंगे उनमें- लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA Mk-1A), न्यूक्लियर-पावर्ड बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन अरिदमन, कुछ प्रोजेक्ट 17A स्टेल्थ फ़्रिगेट, इंडिया में बने C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, आकाश नेक्स्ट-जेनरेशन सरफेस-टू-एयर मिसाइलें, और इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनिसेंस (ISR) के लिए ड्रोन शामिल हैं.
