
भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेनों में बढ़ा हुआ किराया आज से लागू हो गया है. जनरल से लेकर स्लीपर और एसी सभी श्रेणियों में यह बढ़ोत्तरी हुई है. आज से पहले की गयी भविष्य की बुकिंग में किसी तरह का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा. वहीं, लोकल ट्रेनों में सफर करने वालों को भी राहत दी गयी है. पर यहां पर एक सवाल जरूर उठता है, उन ट्रेनों में जिनका किराया पहले से शताब्दी, राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में अधिक है, उनका भी किराया आज से बढ़ेगा, क्योंकि इनमें फ्लेक्सी फेयर नहीं लगता है. जानें क्या कहता रेल मंत्रालय?
रेल मंत्रालय के एडीजी धर्मेंद्र तिवारी के अनुसार मौजूदा समय प्रीमियम ट्रेनों में वंदेभारत ऐसी ट्रेन है, जिसमें किसी तरह का फ्लेक्सी फेयर नहीं लगता है. इसमें जितना किराया बुकिंग खुलने के पहले दिन होता है, उतना ही चार्ट बनने के अंतिम समय तक होता है (अगर सीटें उपलब्ध हों), यानी किराए में किसी तरह का बदलाव नहीं होता है.
