
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के कंडुकुर इलाके में रहने वाले 18 साल के किशारे ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में एक लाख रुपए हारने के बाद कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गौरतलबग है कि हाल ही में हैदराबाद में 24 साल के टैक्सी ड्राइवर पलाडुगु साई ने भी इसी वजह से अपनी जान दे दी थी.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना तेलंगापा में ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर 1 लाख रुपये हारने के बाद कीटनाशक पी लिया. जानकारी मिलते ही परिवार अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया. इसी तरह कुछ समय पहले टैक्सी ड्राइवर पलाडुगु साई ने जान दे दी थी. पुलिस के मुताबिक साई पिछले दो साल से ऑनलाइन सट्टेबाजी का आदी हो चुका था. उसने दोस्तों-रिश्तेदारों से उधार लिया और कई बैंकों से पर्सनल लोन लेकर सट्टे में पैसा लगाता रहा. उस पर कर्ज बढ़कर 15 लाख रुपये तक पहुंच गया. जब चुकाने का दबाव आने पर उसने कीटनाशक पी लिया. अस्पताल में उसकी मौत हो गई. हाल ही में मध्य प्रदेश के भोपाल में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया. 32 साल के एक सिविल कॉन्ट्रैक्टर ने ऑनलाइन गेम ‘एविएटर’ में करीब 30 लाख रुपये गंवाने के बाद घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
