
अमेरिका में सालों से विवाद और साजिशों के केंद्र में रही जेफ्री एप्सटीन केस फाइल्स आखिरकार सार्वजनिक होनी शुरू हो गई है. अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को एप्सटीन से जुड़े जांच रिकॉर्ड्स की पहली खेप जारी की. यह वही मामला है जिसने राजनीति हॉलीवुड और बिजनेस जगत को लंबे समय से हिला रखा है. यह वही फाइल्स हैं जिनके खुलने का वादा खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव के दौरान किया था. इन दस्तावेजों से दोषी यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन के हाई प्रोफाइल लोगों से रिश्तों पर कुछ खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही थी.
